दरगाह ए हकीमी ट्रस्ट और बोहरा समाज ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर की कार्यवाही की मांग | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दरगाह ए हकीमी ट्रस्ट और बोहरा समाज ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर की कार्यवाही की मांग | New India Times

भारतीय बोहरा समाज एक शांतिप्रिय एवं अमन पसंद समाज है। बोहरा समाज सभी धर्मों का सम्मान व आदर करता है। बुरहानपुर में बोहरा समाज का विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल एवं दरगाह, दरगाह हकीमी के नाम से विख्यात है। जहां कल दिनांक 03.01. 2023 को महेश चौहान, मयूर मराठा व उनके अन्य 100 साथियों के साथ दरगाह ए हकीमी के निजी संपत्ति खेत खसरा नंबर 26 और खेत की बाउंड्री पर लगे लोहे के बड़े गेट की सांस सक्ली व ताले तोड़कर बिना किसी वैधानिक अधिकार के दरगाह के खेत में घुस गए और दरगाह हकीमी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जिसकी विधिवत रिपोर्ट पुलिस थाना गणपति नाका बुरहानपुर में दरगाह ए हकीमी के सहायक मैनेजर श्री मुस्तफा उज्जैन वाला द्वारा लिखित में की गई है। उक्त घटना से भारतीय बोहरा समाज बहुत आहत हुआ है और समाज की मान मर्यादा, आन बान और शान सहित स्थापित सम्मान को ठेस पहुंचाने का घिनौना कृत्य इस घटना के माध्यम से किया गया है। बुरहानपुर का समस्त बोहरा समाज उक्त कारित घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है। भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो इस हेतु ज़िला प्रशासन के समस्त जिम्मेदार अधिकारियों और प्रशासन के मुखिया से समस्त बोहरा समाज निवेदन करता है। इस मामले में दरगाह ए हकीमी और दाऊदी बोहरा जमात बुरहानपुर की तरफ से प्रथक प्रथक ज्ञापन दिया गया। दरगाह हकीमी प्रबंधन की तरफ से शब्बीर भाई साहब द्वारा और दाऊदी बोहरा समाज की तरफ़ से शहर आमिल शेख सैफुद्दीन भाई अमरावती वाला ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन समाज के प्रवक्ता मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला द्वारा किया गया। इस अवसर पर दरगाह हकीमी प्रबंधक शेख शब्बीर भाई, शहर आमिल शेख सैफुद्दीन अमरावती वाला, दरगाह हकीमी प्रबंधक शेख मुस्तफा भाई उज्जैन वाला, शेख़ अज़ीज़ भाई, शेख हुसैन भाई, मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला, शेख कयूम इस्माईल भाई सुरूरी, मुल्लाह जफर खान बहादुर, हुज़ैफा मुलायम वाला, शेख मोइज़, मुल्ला मुर्तुज़ा मन्नान, वरिष्ट एडवोकेट सोहेल हुसैन शब्बीर हुसैन, हुजैफा अंडे वाला,मुल्ला मनसूर सेवक, मोहम्मद मर्चेंट, मोहम्मदी सरपंच आदि समाज के लोग शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.