अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के थाना हनुमानगंज की पुलिस कर्मियों द्वारा दुकानें बंद करवाने के दौरान हुये विवाद को लेकर काजी कैंप के दुकानदारों ने पुलिस के द्वारा कथित मारपीट के विरोध में आज रविवार सुबह दुकानें नहीं खोलीं।
दुकानदारों का आरोप है कि सब-इंसपेक्टर त्रिपाठी ने दुकान बंद करवाने के नाम पर कुछ दुकानदारों के साथ मारपीट की, इसके बाद गुस्साए दुकानदारों ने पुलिस के ऊपर पथराव कर दिया, जिससे पुलिस की एफआरवी वाहन के कांच टूट गए। बाद में पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज कर दुकानदारों एवं उनके सहयोगियों को खदेड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए काजी कैंप क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।
एडीशनल एसपी राजेश सिंह भदौरिया का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही साथ इस इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि सब इंस्पेक्टर जीपी त्रिपाठी एवं उनके सहयोगियों ने ईमानदारी से ड्यूटी की है या नहीं। अगर कोई पुलिस कर्मी मारीपट का दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
