सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का भाव लेकर सरकार कर रही है काम: डॉ. नरोत्तम मिश्र | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का भाव लेकर सरकार कर रही है काम: डॉ. नरोत्तम मिश्र | New India Times

गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 203 आवासहीन परिवारों को प्रदाय की 1 करोड़ 81 लाख की राशि।
मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी कार्य विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दो दिवसीय जिले के प्रवास के दौरान शनिवार को दतिया में वृन्दावन धाम में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी के) तहत् 203 आवासहीन परिवारों को एक करोड़ 81 लाख की राशि आवास निर्माण हेतु प्रथम, द्धितीय एवं तृतीय किश्त के रूप में प्रदाय की।
गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का भाव लेकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् कोई भी आवासहीन परिवार आवास से वंचित न रहे। इसी कड़ी में आज 203 हितग्राहियों को एक करोड़ 81 लाख की राशि पक्के आवासों के निर्माण हेतु उपलब्ध कराई गई है। गृह मंत्री ने हितग्राहियों से आग्रह किया कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ हो। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने पंद्रह माह के कार्यकाल के दौरान उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनायें एवं कार्यक्रम बंद कर दिये थे जिन्हें हमारी सरकार ने पुनः शुरू कर दिए गए है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी हमारी सरकार ने घर-घर जाकर लोगों को खाद्यान का वितरण किया। गृह मंत्री ने कहा कि आज दतिया सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है जिसकी चर्चा प्रदेश एवं संभाग में की जाती है।
यह की घोषणा
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कार्यक्रम के दौरान जिन विकास एवं निर्माण कार्यो की घोषणा की उसमें 4 करोड़ 38 लाख की लागत से बस स्टैण्ड़ से ग्वालियर झांसी बायपास सीसी रोड़, 2 करोड़ 50 लाख की लागत से ठंड़ी सड़क बड़े फुब्बारा से ग्वालियर एनएच तक मार्ग, 1 करोड़ 8 लाख की लागत सरस्वती शिशु मंदिर से गुलजार शाह मार्ग तक एवं तलैया मोहल्ला से सब्जी मंडी तक सीसी रोड़, 1 करोड़ 25 लाख की लागत से जिला अस्पताल से पहुंच मार्ग, जिला न्यायालय से पहुंच मार्ग, पीजी कॉलेज से पहुंचक मार्ग, हायर सकेण्ड्री स्कूल से पहुंचमार्ग, 4 करोड़ 75 लाख की लागत से दतिया अनाज के पीछे बालाजी नगर से एडवांस कॉलेज तक पहुंचमार्ग शामिल है।
कार्यक्रम को नगर पालिका दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशांत ढेंगुला, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री योगेश सक्सैना, श्री गोविन्द ज्ञानानी, श्री परशुराम अहिरवार, श्रीमती गीता लुकमान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सर्वश्री गिन्नी राजा परमार, डॉ. सलीम कुरैशी, पंकज गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, हितग्राही व गणमान्यजन उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.