चिस्तिया नगर की कच्ची सड़क से परेशान वार्डवासी, पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

चिस्तिया नगर की कच्ची सड़क से परेशान वार्डवासी, पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

खरगोन शहर के चिस्तिया नगर गली नंबर-02, वार्ड नंबर-25 के रहवासियों ने कच्ची सड़क को पक्की करवाने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

चिस्तिया नगर की कच्ची सड़क से परेशान वार्डवासी, पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

ज्ञापन में रहवासियों ने बताया कि चिस्तिया नगर गली नंबर-02 में सड़क कच्ची होने के कारण जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से समस्या और भी गंभीर हो जाती है। इसके चलते यहां से आवागमन करने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों के साथ आए दिन दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।

चिस्तिया नगर की कच्ची सड़क से परेशान वार्डवासी, पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

रहवासियों के अनुसार, गली नंबर-02 एवं वार्ड नंबर-25 में वर्षों से सड़क निर्माण नहीं हुआ है। इस संबंध में वार्डवासियों ने कई बार आवेदन देकर जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

चिस्तिया नगर की कच्ची सड़क से परेशान वार्डवासी, पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

समस्त वार्डवासियों ने इस गंभीर समस्या को देखते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द कच्ची सड़क का पक्की सड़क के रूप में निर्माण करवाने तथा समस्या का स्थायी निराकरण करने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.