डुंगरिया पुलिस चौकी के पास खुले पुल पर मंडरा रहा हादसे का खतरा, 200 फीट गहरी खाई के चलते फेंसिंग की मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

डुंगरिया पुलिस चौकी के पास खुले पुल पर मंडरा रहा हादसे का खतरा, 200 फीट गहरी खाई के चलते फेंसिंग की मांग | New India Times

कन्हान क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पनारा और डुंगरिया के बीच स्थित ओपन पुल पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुल के दोनों ओर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से यहां दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने महाप्रबंधक (जीएम), कन्हान क्षेत्र को ज्ञापन सौंपकर पुल के दोनों ओर तत्काल तार की जाली (फेंसिंग) लगाने की मांग की है।

150 से 200 फीट गहरी खाई और भारी वाहनों का आवागमन

मिली जानकारी के अनुसार, डुंगरिया पुलिस चौकी के पीछे स्थित इस पुल के दोनों छोर पूरी तरह खुले हुए हैं। इस पुल से प्रतिदिन पांच नंबर, आठ नंबर और डब्ल्यूसीएल (WCL) स्टोर की ओर से भारी वाहनों का आवागमन होता रहता है। सबसे गंभीर बात यह है कि पुल के दोनों ओर नदी की गहराई लगभग 150 से 200 फीट बताई जा रही है। ऐसे में सुरक्षा के लिए गार्ड रेल या फेंसिंग नहीं होने से किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

140 मीटर क्षेत्र में जाली लगाने की मांग

सरपंच, सचिव और सहायक सचिव द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि पुल के एक ओर की लंबाई लगभग 70 मीटर है। इस प्रकार पुल के दोनों ओर कुल 140 मीटर क्षेत्र में सुरक्षात्मक तार की जाली लगाना बेहद जरूरी है।

ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि प्रशासन और प्रबंधन को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार नहीं करना चाहिए। समय रहते सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं किए गए, तो यहां कभी भी भीषण हादसा हो सकता है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका है।

जनहित में जल्द कार्रवाई की मांग

ग्रामवासियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने डब्ल्यूसीएल प्रबंधन से मांग की है कि जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओपन पुल के दोनों ओर जल्द से जल्द फेंसिंग लगाने का कार्य शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र के नागरिकों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.