शहर के थानों के अंतर्गत नगर पुलिस अधीक्षक की सटोरियों के विरुद्ध कार्यवाही | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

शहर के थानों के अंतर्गत नगर पुलिस अधीक्षक की सटोरियों के विरुद्ध कार्यवाही | New India Times

नगर पुलिस अधीक्षक कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली आनंद सिंह द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये कोतवाली क्षेत्र में गोला कुआ के पास संचालित सट्टा फड़ पर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान परसादी पटेल, गीतारानी पटेल, मो.परवेज खान, माधव पटेल, नीलेश बंसल, महेश अहिरवार, उत्तमचंद अहिरवार, आकाश साहू के विरुद्ध सट्टा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। जिनके कब्जे से 13665 रुपये नगद, सट्टा पर्ची जप्त कर सट्टा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कराया गया।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कार्य.प्र.आर 770 संजय, कार्य.प्र.आर 211 अमित, कार्य.प्र.आर. 1103 अजय, आर.177 धर्मेन्द्र यादव, आर. 863 नितिन, आर.1530 मयंक मिश्रा एवं थाना कोतवाली से कार्य प्र.आर.578 अरविंद, कार्य.प्र.आऱ.998 सिकन्दर, महिला प्र.आऱ.1258 शशि शिल्पी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.