मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया के वार्ड नई दिल्ली वार्ड नंबर 19 के ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया है कि बिजली नहीं मिलने से हम 25 किसान को बिजली की आपूर्ति नहीं होने के कारण हम लोगों की फसल भूख रही है कारण यह है कि 1 फेस की बिजली दी गई है टी सी कनेक्शन की ₹7500 पेट करवाया गया फिर भी 1 फेस की बिजली हम लोगों को दी गई है जिससे कि हमारे खेत में पानी की मोटर चल नहीं पा रही है जिससे कि हम किसानों के गेहूं के खेत की फसल सूख रही है जिससे बहुत नुकसान हो रहा है। इसकी सूचना कई बार बिजली विभाग को दी गई है पर आश्वासन भी दिया जा रहा है और बिजली के पोल भी खराब हो गए हैं जिस पर बिजली के लाइनमैन भी चढ़ने में डरते हैं। उच्च अधिकारी से मांग की गई है कि बिजली की अपूर्ति की जाए जिससे कि किसानों की फसल जो नुकसान हो रहा है उसकी भरपाई हो जाए। नाजुक सा सलाम अशोक नर्रे लता धुर्वे किसनी धुर्वे भरत धुर्वे किशोर नरे उमेश पंद्रम संजय सरेआम रेखा नरे संगीता धुर्वे मंजू धुर्वे एवं अन्य ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।
