मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्हिया के हाई स्कूल के पीछे निस्तारित तालाब पंचायत द्वारा बनाया गया। पंचायत के समूह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ₹100000 की लागत से मछली का बीज डाला गया परंतु ग्रामीण संजय बावरिया जो खुद समूह के सदस्य हैं उन्होंने बताया है कि आसपास के निवासी खेती किसानी के लिए निस्तार डैम का पानी मोटर द्वारा अपने गेहूं की खेती में पानी दे रहे हैं इनके पास अपने खेत में कुआं की भी व्यवस्थाएं हैं लेकिन यह लोग वहां से पानी अपने अपने खेतों पर नहीं दे रहे हैं और निस्तारित तालाब में मोटर चल रही हैं जिससे निस्तारित तालाब का पानी दिन-ब-दिन कम होता जा रहा है और पानी कम होने से समूह द्वारा डाली गई मछलियां भी नष्ट हो रही हैं एवं पानी कम होने से आसपास के ग्रामीणों को गर्मी में पानी की अधिक मात्रा में परेशानी होती है एवं जानवरों को भी पानी पीने की सुविधा निस्तार डैम से होती है, समय रहते ध्यान देने की आवश्यकता है।
