बुजुर्ग महिला को 6 महीने से नहीं मिल रहा था सरकारी राशन का गेहूं, भाजपा नेता ने तुरंत बुजुर्ग महिला की समस्या का कराया निदान | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बुजुर्ग महिला को 6 महीने से नहीं मिल रहा था सरकारी राशन का गेहूं, भाजपा नेता ने तुरंत बुजुर्ग महिला की समस्या का कराया निदान | New India Times

जुन्नारदेव विधानसभा के अंतर्गत ब्लॉक तामिया के ग्राम जमुनिया की एक वृद्ध महिला जिसे लगभग 6 महीने से गेहूं नहीं मिल रहा था तत्काल भाजपा नेता पहुंचे और बुजुर्ग महिला को तुरंत 42 किलो गेहूं मुहैया करवाया। राशन वितरण समस्या को लेकर जगह पर रोक कर देखा तो अनियमितता पाई गई जिससे उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। विधानसभा क्षेत्र में लगातार राशन वितरण में आ रही समस्याओं को लेकर भारी अनियमितता देखने को मिल रहा है। बुजुर्ग महिला जिसे 6 महीने से गेहूं नहीं मिल रहा था फर्जी तरीके से राशन कार्ड एवं रजिस्टर में दर्ज कर दिया ऐसी लापरवाही पाकर भाजपा नेता आशीष ठाकुर ने तुरंत अधिकारियों को अवगत कराया। जिन राशन दुकानों में अनियमितताएं पाई गई उनकी अब खैर नहीं है। प्रधानमंत्री द्वारा छिंदवाड़ा जिले में आगमन पर ही चेतावनी दी गई थी परंतु अब इनका ना मानना अपने लिए ही पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा हो गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.