मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भारतीय कोयला मजदूर संघ द्वारा एसडीएम कार्यालय पहुंच कर एक जुटता से आवाज उठाई एवं रैली निकालकर जुन्नारदेव मुखर्जी चौक पर पहुंचकर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। कन्हान क्षेत्र की नंदन माइंस नंबर दो भूमिगत खान एवं भारत ओपन कास्ट खान को पुनः चलाने के लिए वह गोली का नाम क्षेत्र प्रबंधन के द्वारा विगत 1 वर्षों से पूरे दस्तावेज सहित वन विभाग के स्वीकृति हेतु वन विभाग मध्यप्रदेश को आवेदन किया गया है किंतु टाइगर जॉन के नाम पर आज दिनांक तक वन विभाग द्वारा उच्च खदान चलाने हेतु स्वीकृति नहीं मिलने के कारण कन्हान क्षेत्र समाप्ति की कगार पर पहुंच चुका है दोनों माइंस कई वर्षों से बंद है, वन विभाग की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण कन्हान क्षेत्र में कार्यरत लगभग 2000 कामगार एवं उनके श्रमिक परिवारों सहित दमुआ एवं जुन्नारदेव नगरपालिका के लगभग 65000 नागरिक एवं लगभग 1300 बड़े व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं 4 सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा गया है सरकार द्वारा बात नहीं मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ बड़ी संख्या में एकजुट होकर आवाज उठाई रैली में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल सुरक्षा देती हुई नजर आई जिसमें दमुआ पुलिस, जुन्नारदेव पुलिस, डूंगरिया पुलिस द्वारा अपनी सुरक्षा व्यवस्था दी।
