महाराजपुर क्षेत्र के विकास के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: हर्ष यादव. धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा गया 22 सूत्रीय ज्ञापन | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

महाराजपुर क्षेत्र के विकास के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: हर्ष यादव. धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा गया 22 सूत्रीय ज्ञापन | New India Times

देवरी विधानसभा क्षेत्र के महाराजपुर कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव के नेतृत्व में स्थानीय हॉट बाजार प्रांगण महाराजपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर महाराजपुर क्षेत्र के विकास कार्यो में सौतेले व्यवहार, प्रशासनिक सेवा बदहाली एवं शासन के उपेक्षित रवैये सहित ग्रामीण कृषको की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया।

महाराजपुर क्षेत्र के विकास के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: हर्ष यादव. धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा गया 22 सूत्रीय ज्ञापन | New India Times

देवरी विकासखण्ड के महाराजपुर क्षेत्र की विभिन्न मांगों एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर महाराजपुर हॉट बाजार प्रांगण में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्षन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। धरना प्रदर्षन के दौरान आयोजित सभा को क्षेत्रीय विधायक सहित कांग्रेस वक्ताओं ने प्रदेश एवं केन्द्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथो लिया। क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव द्वारा क्षेत्र में प्रषासनिक बदहाली, विद्युत कटौती, सहित क्षेत्र में लंबित कार्यो को भाजपा सरकार का सोतेला व्यवहार बताया गया। क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव एवं कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा प्रशासन को राज्यपाल के नाम 22 सूत्रीय ज्ञापन सौपकर महाराजपुर क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण एवं मांगों को पूरा किये जाने की मांग की गई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि महाराजपुर को नगर पंचायत घोषित करने, नेषनल हाईवे-44 पर ओवर व्रिज बनाने, प्रस्तावित उपमण्डी का निर्माण कराने, महाविद्यालय एवं आई.टी.आई. संस्था खोलने, प्रस्तावित जलजीवन मिषन योजनान्तर्गत प्रत्येक ग्राम में नलजल योजना की स्वीकृति प्रदान की जाए, महाराजपुर के मुख्य मार्ग पर डामलीकरण एवं दोनो ओर नाली निर्माण कार्य, इन्डोर स्टेडियम निर्माण, नौरादेही अभ्यारण्य के विस्थापित परिवारजनों को प्रति सदस्य 25 लाख रुपए मुआवजा एवं आवासीय कॉलोनी के माध्यम से सभी मूलभूत सुविधाए उपलब्ध कराने, विद्युत समस्याओं, निदंपुर जलाषय की नहरों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किए जाए, महाराजपुर क्षेत्र के पर्यटक स्थलों को विकसित किया जाए, शासकीय कन्या हायरसेकेण्डी स्कूल खोला जाए, नौरादेही अभ्यारण्य का मुख्य द्वार सिलकुही नाके पर बनाया जाए सहित 22 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।

By nit