खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत परिवहन करने वाले 6 वाहनों को किया गया जब्त | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत परिवहन करने वाले 6 वाहनों को किया गया जब्त | New India Times

झाबुआ जिला कलेक्टर के आदेश एवं खनि अधिकारी राकेश कनेरिया के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन की रोकथाम हेतु खनिज विभाग के दल में खनि निरीक्षक शंकर कनेश द्वारा होम गार्ड जवानों के साथ आकस्मिक जांच मे अधिकांश वाहनों में खनिज परिवहन हेतु अभिवहन पारपत्र होना पाया गया।

खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत परिवहन करने वाले 6 वाहनों को किया गया जब्त | New India Times

खनिज दल को जांच के दौरान थांदला में 01 डंपर व 02 डंपर पेटलवाद में रेत खनिज ओवरलोडिंग कर अवैध परिवहन व कल्याणपुरा में 01 डंपर बिना वैध पारपत्र के डंपर क्रमांक क्रमशःद्वारा MP11 H0988, GJ18 BT2766, GJ18 BT2921, GJ20 X9638 वहीं पारा में 02 ट्रैक्टर ट्रॉली बिना नंबर में खनिज रेत अवैध परिवहन करते पाए जाने से जप्त कर क्रमश: पुलिस थाना प्रभारी थांदला, थाना प्रभारी पेटलावद की अभिरक्षा में रखा गया।

इन वाहनों पर मध्यप्रदेश (अवैध खनन, परिवहन और भंडारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जावेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.