मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जीएम के शाहजहांपुर आगमन पर एनआरएमयू ने नारेबाज़ी करते हुए ज्ञापन दिया।
महाप्रबंधक उत्तर रेलवे के निरीक्षण हेतु शाहजहाँपुर आगमन पर एडीएस नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में एनआरएमयू शाखा शाहजहाँपुर द्वारा 17 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर समाधान की मांग की गई। मुख्य रूप से ज्ञापन में कालोनी की दुर्दशा, गेटमैनों को 8 घण्टे ड्यूटी, स्टाफ की कमी, मनोरंजन सदन में जीर्णोद्धार आदि मांगे शामिल थीं। इससे पूर्व महाप्रबंधक द्वारा समय का अभाव दर्शाते हुए यूनियन से मण्डल स्तर पर वार्ता का प्रस्ताव अस्विकार करते ही यूनियन ने नारेबाज़ी शुरू कर दी। यूनियन की नारेबाजी देखकर महाप्रबंधक ने यूनियन प्रतिनिधि एडीएस नरेंद्र त्यागी, उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, शाखा अध्यक्ष रामौतार शर्मा, सचिव शिवकुमार, डेलीगेट जयपाल सिंह, चंदा राजेश को वार्ता के लिए बुलाकर एनआरएमयू के पदाधिकारी गणों से वार्ता कर समस्याओं के शीर्घ समाधान का आश्वासन दिया।
