जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत भीम फलिया एवं पिपलिया के कार्यो का कलेक्टर ने किया आकास्मिक निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत भीम फलिया एवं पिपलिया के कार्यो का कलेक्टर ने किया आकास्मिक निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के द्वारा जनपद पंचायत झाबुआ क्षेत्र के मैराथन भ्रमण के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत के कार्य जिसमें भीम फलिया नल जल योजना का निरीक्षण किया एवं कार्य के प्रति लापरवाही करने पर पी.एच.ई के उपयंत्री के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये इसके पश्चात् जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपलिया में पानी की टंकी का निर्माण की गुणवत्ता के लिए अप्रसन्नता व्यक्त की यहां पर जल जीवन मिशन के कार्य जिसके अंतर्गत हर घर में नल से पानी दिये जाने की व्यवस्था की जाना है इस योजना की लागत 03 करोड 81 लाख है।

इस दौरान एस डी एम झाबुआ सुनिल कुमार झा, सी.ई.ओ. जनपद पंचायत झाबुआ अर्पित गुप्ता, एस.डी.ओ. पी.एच.ई राहुल सुर्यवंशी एवं उपयंत्री डी.के. जैन उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.