मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा रोटरी इंडिया के लिटरेसी मिशन के अंतर्गत हैप्पी स्कूल कार्यक्रम के तहत पूर्व से गोद ली गई शासकीय हाईस्कूल शनवारा में वहां के अध्ययनरत 350 बच्चों के लिए शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था के लिए 100 लीटर क्षमता का यू वी वाटर फिल्टर प्रदान कर लोकार्पण किया गया। प्रोजेक्ट चैयरमेन जयप्रकाश लखोटिया ने बताया कि रोटरी क्लब आगे भी कई स्कूलों में बच्चों के पीने का स्वच्छ पानी हेतु वाटर फिल्टर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि शनवारा हाई स्कूल को रोटरी क्लब बुरहानपुर की गतिविधियों गोद लिया जाकर इसके सम्पूर्ण विकास की जबाबदारी क्लब द्वारा ली गयी है। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रियल जयराज जैन, सचिव अशोक सी एल अग्रवाल, प्रफ़ुल्ल मुंशी, राजेश सेठिया, ललित ओ जैन, विशाल पटेल एवं सभी रोटरी सदस्य उपस्थित थे।
