आरक्षक बने प्रधान आरक्षक, थाना प्रभारी ने लगाई फित्ती, स्टाफ गणों ने दी बधाई | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आरक्षक बने प्रधान आरक्षक, थाना प्रभारी ने लगाई फित्ती, स्टाफ गणों ने दी बधाई | New India Times

जुन्नारदेव थाने में पदस्थ आरक्षक विश्राम इवनाती प्रधान आरक्षक बन गये हैं। थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा द्वारा फित्ती लगाकर पदोन्नति की गई। वह आरक्षक के रूप में थाना जुन्नारदेव में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पुलिस प्रशासन द्वारा पदोन्नति के बाद आरक्षक बने प्रधान आरक्षक को स्थानीय थाने में पदस्थ सभी स्टॉफ गणों ने बारी-बारी कर बधाइयां प्रेषित कीं एवं मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया और पदोन्नति होने पर बधाइयां दी गई। इस दौरान थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, उप निरीक्षक प्रेमचंद राठी, एएसआई शरद मालवीय, सुनील वाडीवा, प्रधान आरक्षक शिववती, संदीप चौरसिया, आरक्षक गण प्रमोद राघवेंद्र नदीम खान सहित सैकड़ों की तादाद में स्थानीय आरक्षक गण मौजूद थे। गौरतलब है कि आरक्षण विश्राम थाना जुन्नारदेव में अपनी सफलतम कार्यभार संभाल रहे हैं जिनकी प्रशंसा स्टाफ जनों द्वारा जोरों से की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article