टाॅप 10 हिस्ट्रीशीटर स्पर्श उर्फ चम्पू अपने साथी के साथ हुआ गिरफ्तार, अवैध हथियार व गांजा बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

टाॅप 10 हिस्ट्रीशीटर स्पर्श उर्फ चम्पू अपने साथी के साथ हुआ गिरफ्तार, अवैध हथियार व गांजा बरामद | New India Times

बृजेश कुमार सिंह प्रभारी चौक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टाॅप 10 हिस्ट्रीशीटर स्पर्श उर्फ चम्पू और उसके साथी को गिरफ्तार कर तीन किग्रा से अधिक गांजा व अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उ0 नि0 प्रांजल सिंह यादव, मो0 यासीन खां, रजत कुमार, सुमित सैनी आदि पुलिस टीम ने टॉप 10 अपराधी स्पर्श उर्फ चम्पू मोहल्ला मोहम्मद जाई को उसके साथी जितिन प्रसाद मोहल्ला होंडाखेल को गिरफ़्तार कर इनके पास से तीन किलो 230 ग्राम गांजा, तमंचा, कारतूस बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार स्पर्श उर्फ चंपू एक कुख्यात बदमाश है जिसके ऊपर हत्या, हत्या का प्रयास, मादक पदार्थ की तस्करी सहित दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article