विद्या भारती विद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

विद्या भारती विद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस | New India Times

विद्या भारती विद्यालय पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज यू.पी.बोर्ड, ग्राम व पोस्ट उदयपुर, गोला रोड, लखीमपुर में संविधान दिवस का कार्यक्रम आयोजित कर संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर अभिषेक सिंह मेजर भारतीय सेना तथा विद्यालय के कोषाध्यक्ष डॉ0 अजय कुमार आगा नें मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।इस अवसर पर आचार्य लालजी प्रसाद अवस्थी जी ने एक भजन प्रस्तुत किया। विद्यालय के आचार्य रामलखन नें संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है,यह कब से मनाया जाता है तथा इसके पहले इस दिवस को किस रूप में मनाया जाता था इसके बारे में भैयाओं को विस्तार से बताया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेजर अभिषेक सिंह ने संविधान दिवस के बारे में चर्चा करते हुए भैयाओं के कैरियर की काउंसलिंग भी की और बताया कि हार्डवर्क का कोई विकल्प नहीं होता।जहाँ मेहनत करनी है वहाँ मेहनत से ही काम चलेगा कोई शार्टकट से नहीं।उन्होने कहा कि यदि कभी असफल होते हैं तो उदास नहीं होना चाहिए क्योंकि भगवान नें आपके लिए कुछ और बहुत अच्छा सोच रखा होगा।उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य कक्षा 6 से निश्चित था कि मुझे सेना में जाना है चाहे इसके लिए कितनी भी मेहनत करनी पड़े।आप लोग भी वन्दना करते समय अपना लक्ष्य निश्चित करें इससे 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण होगा 60 प्रतिशत आपकी मेहनत और चाहिए होगी। भैयाओं ने कई प्रश्न मुख्य अतिथि जी से किये और उन्होंने प्रश्नों के उत्तर वन्दना सभा में दिये। उन्होंने कहा लोग नेता, मंत्री, विधायक तथा प्राशासनिक अधिकारियों पर उंगली उठाते हैं पर कोई भी भारतीय किसान और भारतीय सैनिक पर उंगली नहीं उठाता। भैयाओं को भारतीय सेना के बारे में जानना चाहिए।उन्होंने सीतापुर जिले के कमलापुर गांव निवासी कारगिल शहीद कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय जी के बारे में बताया तथा सभी भैयाओं से सेना के प्रति सम्मान रखने के लिए कहा।अन्त में उन्होंने भैयाओं से कहा कि अपना गोल सेट रखें हेड हाई रखें।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ0 योगेन्द्र प्रताप सिंह ने संविधान के मौलिक अधिकारों के बारे में भैयाओं को विस्तार से बताया तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य राजेन्द्र प्रसाद ओझा जी नें किया।इस अवसर पर श्री अमर प्रताप सिंह (रा.स्वयंसेवक संघ के घोष प्रमुख), श्री अजय प्रताप सिंह (पूर्व उपाध्यक्ष युवराज दत्त महाविद्यालय) व समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.