मो. मुजम्मिल,, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत दातलावादी के वार्ड नंबर 7 निवासी युसूफ खान ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं ग्राम पंचायत दतला में रहता हूं पर पंचायत द्वारा मुझे पीएम आवास योजना के मकान के लिए आश्वासन मिल रहा है पंचायत जा जा के मैं परेशान हो गया हूं। मेरा मकान कच्चा टूटा फूटा है, बारिश में मेरी दीवार गिर गई है इसकी जानकारी सरपंच सचिव को भी दे चुका हूं लेकिन पंचायत द्वारा भी मुझे अभी तक लाभ नहीं दिया जा रहा है और कहा जा रहा है कि अभी आचार संहिता लगी हुई है अभी कुछ नहीं हो सकता, ऐसा बोलकर टालमटोल कर मुझे वापस लौटा दिया जाता है। इससे पहले भी पटवारी ने फोटो खींचकर दो बार लेकर जा चुके हैं पर आज तक मुझे सरकारी योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। मैं गरीब और फेरी लगाकर गली मोहल्ले घूम कर कबाड़े का काम कर अपना और अपने परिवार का पेट पालता हूं उसके बावजूद भी मुझे पंचायत द्वारा कोई भी योजना का लाभ नहीं दिया गया है।
