सनसनीखेज लूट की वारदात का ग्वालियर पुलिस ने 6 घण्टे में किया पर्दाफाश, आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 1 करोड़ 20 लाख रूपये की रक़म बरामद | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सनसनीखेज लूट की वारदात का ग्वालियर पुलिस ने 6 घण्टे में किया पर्दाफाश, आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 1 करोड़ 20 लाख रूपये की रक़म बरामद | New India Times

थाना इन्दरगंज क्षेत्र में राजीव प्लाजा के पास पैकेजिंग मटेरियल सप्लाई करने वाली हरेन्द्र ट्रेडिंग कंपनी के मुनीम के साथ दिन दहाड़े हुई 01 करोड़ 20 लाख रूपये की सनसनीखेज लूट की वारदात को गंभीरता से लेते हुए अति. पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री डी.श्रीनिवास वर्मा,भापुसे द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उक्त घटना का पर्दाफाश कर शत-प्रतिशत बरामदगी कर लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीमें बनाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशो के परिपालन में पुलिस की तीन टीमें बनाई गई। जिसमें एक टीम का नेतृत्व अति. पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) श्री मोती उर रहमान,भापुसे, दूसरी टीम का नेतृत्व अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया तथा तीसरी टीम का नेतृत्व सीएसपी मुरार/डीएसपी अपराध श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे द्वारा किया गया। पुलिस टीमों के सहायतार्थ सीएसपी लश्कर श्री सियाज के.एम.,भापुसे, सीएसपी इन्दरगंज श्री विजय भदौरिया, सीएसपी महाराजपुरा श्री रवि भदौरिया व सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रत्नेश तोमर, डीएसपी यातायात नरेश बाबू अन्नोटिया को भी लगाया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास के सभी सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये तथा टेक्नीकल टीम को सक्रिय किया गया। एडीजीपी ग्वालियर जोन एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पूरे घटनाक्रम पर सत्त संपर्क रखते हुए जांच में लगी हुई टीमों को लगातर दिशा निर्देश दिये गये। घटना के संबंध में पूछताछ पर ट्रेडिंग कंपनी के वाहन चालक द्वारा संदेहास्पद जवाब दिये जाने से उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपने दो साथियों के साथ सोचे समझे प्लान के तहत उक्त लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया। इस पर से पुलिस टीमों द्वारा उक्त आरोपियों की तलाश प्रारम्भ की गई। उक्त लूट की घटना का पर्दाफाश करने के लिये बनाई गई तीनों पुलिस टीमों द्वारा त्वरित प्रयास करते हुए उक्त लूट की घटना कारित करने वाले एक आरोपी को थाना महाराजपुरा क्षेत्रान्तर्गत महाराजपुरा गांव से पकड़ लिया गया। पकड़े गये आरोपी से लूटे गये रूपयों का कार्टन एवं एक कट्टा 315 बोर का कट्टा मय एक राउण्ड के बरामद किया गया। पुलिस टीमों द्वारा पकड़े गये दोनों आरोपियों को थाना इन्दरगंज के अप0क्र0 507/22 धारा 394 भादवि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट में गिरफ्तार किया गया। लूट की घटना में शामिल एक आरोपी की पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- आज दिनांक 21.11.2022 को दिन में पैकेजिंग मटेरियल सप्लाई करने वाली एक कंपनी का मुनीम जो कि कंपनी के रूपयों को बैंक में जमा करने के लिये ड्राइवर के साथ कार की डिग्गी में रखकर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार जयेन्द्रगंज स्थित राजीव प्लाजा के बगल वाली गली में पहुंची तो वहां पहले से मौजूद दो संदिग्ध व्यक्तियों में से एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा हाथ देकर उनकी कार को रोका गया। कार के रुकते ही उक्त संदिग्ध व्यक्ति द्वारा कट्टा तानकर ड्राइवर से कार की डिग्गी को जबरन खुलवाया गया और मुनीम तथा कार ड्राइवर के मोबाइल लूट लिये गये। ड्राइवर द्वारा कार की डिग्गी खुलवाई गई और उसके एक अन्य साथी द्वारा कार की डिग्गी में रखे हुए रुपयों से भरे कार्टन को उठाकर सकरी गली में से होते हुए छप्पर वाला पुल की तरफ भाग निकला। इसके बाद कट्टे वाला बदमाश भी अपने साथी के पीछे भाग निकला। दोनों बदमाश मोटर सायकिल से छप्पर वाले पुल से भाग निकले।

गिरफ्तार आरोपी: कंपनी के कार ड्राइवर सहित एक लुटेरा।

बरामद मशरूका:- लूटे गये 01 करोड़ 20 लाख रूपये नगद, एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड।

उक्त लूट की घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना इन्दरगंज टीम- निरीक्षक अनिल सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक शिवम सिंह राजावत, दिनेश सिंह, प्र.आर. हेमंत सिंह, राजकुमार राठौर, राजेश तोमर, आरक्षक सौरभ शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, विवेक डण्डोतिया, भुवनेश्वर सिंह जादौन क्राईम ब्रांच टीम- उप निरीक्षक राहुल अहिरवार, शैलेन्द्र शर्मा, सउनि राजीव सोलंकी, राजकुमार राजावत, प्र.आर. मुकेश चौहान, भगवती सोलंकी, रामबाबू सिंह, दिनेश सिंह कुशवाह, विकास बाबू, जितेन्द्र बरैया, आरक्षक गौरव पवार, ओमशंकर सोनी, रोहित, गौरव आर्य, अरुण पवैया, विद्याचरण, विकास तोमर, योगेंद्र तोमर, नवीन पराशर, रणवीर शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.