मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती एवं माननीय कमलनाथ जी के जन्म दिवस समारोह के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुन्नारदेव के तत्वाधान में समस्त कांग्रेसी जनों के नेतृत्व में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाकर जीत दिलाने के लिए संकल्प लिया साथ ही निष्कासित कांग्रेस जनों को वापसी के लिए उद्बोधन में कहा जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया साथ ही बारी-बारी वक्ताओं ने मंच संबोधित करते हुए अपनी बात रखी और आगामी 2023 विधानसभा चुनाव के लिए एकजुटता दिखाते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा में पंजे को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
