मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना नवेगांव थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक ब्रजलाल पिता हिसाबी लाल उम्र 25 साल निवासी ढ़ेकनी 5/11/2022 को काम पर जाने को घर से बता कर निकला था बरेली पार्क रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया और पोस्ट मार्टम के बाद अंत्येष्टि के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। युवक की मौत से परिजनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
