आम आदमी पार्टी ने नगर निगम सफाई अभियान 'झाड़ू चलाओ गंदगी भगायाे' काे लेकर निकाला जुलूस | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

आम आदमी पार्टी ने नगर निगम सफाई अभियान 'झाड़ू चलाओ गंदगी भगायाे' काे लेकर निकाला जुलूस | New India Times

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के दिशा निर्देश पर मथुरा आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी चुनावों को देखते हुए, शहर के डीग गेट,भरतपुर गेट, होली गेट आदि क्षेत्रों में जुलूस निकालकर दिल्ली और पंजाब की आम आदमी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए उत्तर प्रदेश के नगर निगम के चुनाव में जनता से वोट देने की अपील करते हुए जनता हित में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को विजय बनाने की अपील की  मथुरा नगर निगम सफाई अभियान झाड़ू चलाओ गंदगी भगाओ चलाया चलाया जा रहा है। जिसमें मुख्य रुप से पूर्व प्रदेश सचिव अतुल भारद्वाज, ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर हरदेश चौधरी, विकास चौहान, वार्ड नंबर 17 पार्षद प्रत्याशी पवन विश्व बंधु, बुद्धिजीवी जिलाध्यक्ष जतिन चौहान, विधानसभा अध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा, वार्ड नंबर 50 पार्षद प्रत्याशी संजय प्रकाश, वार्ड नंबर 18 पार्षद प्रत्याशी एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit