अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त जोन-3 रियाज इकबाल द्वारा रेल्वे स्टेशन/बस स्टैण्ड से लगी होटल/लॉज संचालकों की बैठक आयोजित की गई जिस में थाना हनुमानगंज, मंगलवारा के 96 होटल संचालक उपस्थित हुये।
इस बैठक में पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल ने
महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए:-
- विदेशी नागरिक के होटल/लॉज में रूकने पर “C” फार्म संधारित किया जाये एवं इसकी सूचना गोपनीय विभाग को अनिवार्य रूप से दी जावे श।
- होटल में ठहरने हेतु आने वाले आगंतुको का फोटो युक्त परिचय पत्र मय फोटो ग्राफ्स अनिवार्य रूप से प्राप्त किये जावे।
- होटल में ठहरने वाले आगंतुक का चालू मो.नं तस्दीक कर प्राप्त किया जावे।
- होटल परिसर मे लाईट/प्रकाश के उचित इंतजाम रखे जावे।
- होटल परिसर में सीसीटीव्ही अच्छी क्वालटी के लगावे जावे।
6. अतिथि पोर्टल पर आगंतुक के आने जाने का समय/दिनांक अनिवार्य रूप से संधारित किया जावे।
07.मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले संदिग्धों की सूचना तथा मादक पदार्थ के उपयोगकर्ताओ की सूचना तत्काल पुलिस को दी जावे श।
- होटल आगंतुक की जानकारी पुलिस द्वारा प्रदत्त प्रोफार्मा अनुसार थाने पर नियमित रूप से भेजा जावे।
