अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मंत्री हर्ष यादव हुए शामिल | New India Times

राकेश यादव, सागर/नई दिल्ली, NIT:

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मंत्री हर्ष यादव हुए शामिल | New India Times

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का शपथ ग्रहण समारोह कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव श्रीमति प्रियंका गांधी, संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल सहित देश व मध्य प्रदेश के कई शीर्ष नेता शामिल हुये। उक्त शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने शामिल होकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत करते हुये खरगे को बुन्देलखण्ड आने न्यौता दिया। पूर्व मंत्री विधायक हर्ष यादव के साथ पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.