अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

स्थानीय पुलिस की लापरवाही के कारण जलगांव शहर समेत पूरे जिले में अपराधिक घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं. नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक के सामने कानून व्यवस्था व अमन शांति कायम रखने की बड़ी चुनौती के साथ अवैध कारोबार पर नकेल कसने की जिम्मेदारी भी है।
जलगांव शहर में एक बार फिर हुई हत्या से सनसनी फैल गई है. दो गुटों में पटाखे फोड़ने की को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई है। घटना सिरसोली नाका डी मार्ट के सामने तांबापुरा इलाके में 25 अक्टोबर 2022 मंगलवार की रात 9 बजे के करीब हुई। इस घमासान लड़ाई में चार घायल हो गए। मृतक युवक का नाम संजय सिंह प्रदीप सिंह टाक उम्र 21साल है। इस मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
एम. राजकुमार ने हाल ही में जलगांव जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला है. पुलिस अधीक्षक जिले की जानकारी हासिल ही कर रहे थे कि मंगलवार की रात में दो गुटों के बीच हुए पटाखे फाड़ने की वजह को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई. विवाद के दौरान एक युवक संजय सिंह प्रदीप सिंह को चाकु लगने की वजह से शासकीय मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। इसी हमले में संजय सिंह के पिता प्रदीप सिंह टाक, बलवंत सिंह टाक और मोहल्ले में रहने वाले बग्गा सिंह टाक घायल हो गए साथ ही दोनों गुटों में जमकर पत्थर बाज़ी भी हुई है. बताया जा रहा है कि इनमें से दो की हालत नाजुक है।
इस बीच घटना की सूचना मिलते ही एमआईडीसी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. इसी के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवली, सहायक पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता समेत अन्य कर्मचारियों ने भी दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया.
