केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ग्वालियर में 500 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित नए एयर टर्मिनल का किया शिलान्यास | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ग्वालियर में 500 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित नए एयर टर्मिनल का किया शिलान्यास | New India Times

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश के सबसे बेहतर हवाई अड्डों में शामिल होगा ग्वालियर एयरपोर्ट, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को ग्वालियर में 500 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित नए एयर टर्मिनल का शिलान्यास किया। उन्होंने थ्रीडी होलोग्राफिक तकनीक से प्रस्तावित एयर टर्मिनल का नक्शा देखा। मेला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से इस एयर टर्मिनल की योजना तैयार की गई है, यह देश के सबसे बेहतर हवाई अड्डों में शामिल होगा और ग्वालियर जल्द ही देश के कोने-कोने से हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि लगता है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोई विशेष यज्ञ कराया है। यही कारण है कि आजकल मध्यप्रदेश बहुत सुर्खियों में है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण किया और अब ग्वालियर में आधुनिक एयर टर्मिनल तैयार कराया जा रहा है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि महाकाल लोक के लोकार्पण जैसा भव्य नजारा मैंने अपने जीवन में नहीं देखा। इतने वर्षों के शासन में कांग्रेस ने कभी भी केदारनाथ, बद्रीनाथ, काशी विश्वनाथ और महाकाल लोक की कभी सुध नहीं ली। हम जब राम मंदिर की बात करते थे, तो हमसे कहा जाता था कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दूसरे टर्म में ही बिना रक्त की एक बूंद बहाए अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का काम किया है। हम कुछ ही दिनों में आकाश को छूते हुए भव्य राम मंदिर में दर्शन कर पाएंगे।

अमित शाह ने सिंधिया राजवंश के महादजी सिंधिया की वीरता को नमन करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी के स्वराज्य के सपने को उत्तर भारत में साकार करने का सपना तमाम कष्ट उठाकर पूरा किया। इसके अलावा ग्वालियर का नाम आते ही स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया और कुशाभाऊ ठाकरे का स्मरण होता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राजमाता और कुशाभाऊ के योगदान को कभी नहीं भूल सकता है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की डेढ़ साल की सरकार में ग्वालियर-चंबल संभाग ने बहुत भुगता है। कमलनाथ ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन योजना में एक पैसे का काम भी नहीं कराया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, डा. प्रभुराम चौधरी, भारत सिंह कुशवाह आदि मौजूद थे।

ग्वालियर के लिए तोमर और सिंधिया डबल इंजन: चौहान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ग्वालियर में 500 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित नए एयर टर्मिनल का किया शिलान्यास | New India Times

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की डेढ़ साल के शासन में ग्वालियर-चंबल अंचल विकास में पिछड़ गया। जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विकास के लिए पैसा मांगा, तो कमलनाथ बोले कि हम निपट लेंगे। सिंधिया ने उन्हें ही निपटा दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और ग्वालियर के लिए नरेंद्र सिंह तोमर व ज्योतिरादित्य सिंधिया डबल इंजन हैं। ये दोनों विकास कार्यों की सौगातें लाते रहेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर ने गृह मंत्री की तुलना लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल से की और कहा कि स्वतंत्र भारत के दूसरे ऐसे गृह मंत्री हैं, जो लौहपुरुष हैं और परिणामों के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं।

सिंधिया के महल में शाह का मराठा शैली में हुआ स्वागत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ग्वालियर में 500 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित नए एयर टर्मिनल का किया शिलान्यास | New India Times

मेला मैदान की जनसभा के बाद अमित शाह जयविलास पैलेस पहुंचे। यहां प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने शाह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर सहित अन्य अतिथियों का मराठा शैली में पारंपरिक स्वागत किया। इसके बाद शाह ने महल परिसर में मराठा साम्राज्य को समर्पित गैलरी ‘गाथा स्वराज्य की” का शुभारंभ किया। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभी को दरबार हाल और ऐतिहासिक डाइनिंग हाल भी दिखाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article