यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाड़ी नगर में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगर पालिका व विद्यालय की तरफ से संयुक्त रूप से साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई. रैली को नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश कुमारी ने नगर पालिका यार्ड परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली स्वच्छता का संदेश देते हुए बाड़ी के सभी 45 वार्डों में निकाली गई. नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश कुमारी ने शहर को स्वच्छ रखने में लोगों से सहयोग का आह्वान किया। कहा कि घरों प्रतिष्ठानों से निकलने वाला कूड़ा हरे रंग के कूड़ेदान में गीला कचरा और नीले कूड़ेदान में सुखा कचरा डालें और पॉलीथिन का प्रयोग न करें. वार्ड नंबर 6 के पार्षद प्रतिनिधी नासिर खान ने स्वच्छता में नागरिकों से सहयोग मांगा और घरों का कचरा गाड़ी में डालने को कहा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामजीत सिंह ने नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा स्वच्छता में सहयोग के लिए शौचालय के प्रयोग के प्रति प्रेरित किया. इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रामजीत सिंह, चेयरमैन कमलेश कुमारी, पार्षद नासिर खान, अजमेर सिंह, राजवीर सिंह, सफाई निरीक्षक सीताराम शर्मा, तेजू पाराशर, ब्रजेश परमार, कवित कुमार, गोविन्द यादव, निखिल यादव, किशोरी भटेले आदि मौजूद रहे.
