दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों के टूटे पैर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों के टूटे पैर | New India Times

जनपद मुख्यालय के अंतर्गत ग्राम पंचायत जुन्नारदेव विशाला पहली पारी हनुमान मंदिर पदम पठार के समीप तेज़ रफ्तार दो बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत हुई जिसमें दोनों युवक घायल हो कर बेहोश हो गए जिसकी तत्काल 108 और 100 को सूचना दी गई. घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव लाया गया जहां उन्हें होश आ चुका था स्थिति नाजुक होने के कारण दोनों को जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. दोनों के पैर टूटे घायल बृजेश यदुवंशी निवासी बिलावरकला, राजेश ठाकुर इंदिरा नगर पोषार पिपरिया दोनों के वाहन एक का हीरो हौंडा दूसरे का हौंडा शाइन से भिड़ंत हुई. घटना स्थल पर 108 पायलट अनिल कुमार, हंड्रेड डायल पायलट देवी लाल नागवंशी, आरक्षक अजय रघुवंशी द्वारा सक्रियता दिखाते हुए घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों को गंभीर अवस्था में उठा कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. मामले की जांच थाना जुन्नारदेव के थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में एसआई शरद मालवीय द्वारा की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.