मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पूर्व प्रभारी मंत्री और पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष मध्य प्रदेश भाजपा गौरीशंकर बिसेन का आगमन हुआ जहां उन्होंने कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि 2023 चुनाव के लिए प्रचार में लग जाइए, अब की बार पांचवी बार शिवराज सरकार कसम खाते हुए संकल्प लिया. अबकी बार छिंदवाड़ा में सातों सीटें कमल की आना चाहिए और छिंदवाड़ा में तो सिर्फ कमल ही खेलना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ वर्तमान विधायक एवं सांसद नकुल नाथ को इस्तीफा देना चाहिए हार गए हार को स्वीकार करना चाहिए बदले की भावना से कार्य नहीं करना चाहिए इसी दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित स्थानीय प्रशासन एसडीएम एमआर धुर्वे तहसीलदार रेखा देशमुख एसडीओपी के के अवस्थी थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा अस्थाई जनपद सीईओ रविकांत उईके सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया एवं नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत किया।
