मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद मुख्यालय के अंतर्गत ग्राम पंचायत दातलावादी अंदर ब्रिज के समीप ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौके घटना स्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही रेलवे आरपीएफ अमला घटना स्थल पर पहुंचा और शव को रेलवे पटरी से हटा कर एक तरफ कर दिया गया. मृतक की शिनाख्त संतु इवनाती पिता प्रमु इवनाती उम्र 28 साल निवासी सारेकाढ़ाना थाना जुन्नारदेव के रूप में की गई. मृतक अत्यधिक शराब पीने का आदी था, देर रात 1:50 बजे पेंच वाली ट्रेन जो कि आमला से छिंदवाड़ा की ओर गई उस ट्रेन से युवक की मौत हुई. स्थानीय लोगों का हुजूम बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंचा. शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और पोस्टमार्टम के बाद अंत्येष्टि के लिए परिजनों को सौंपा गया. मामले की जांच जुन्नारदेव पुलिस थाना के उप निरीक्षक प्रेमचंद्र राठी द्वारा जा रही है।
