2 अक्टूबर 2022 को स्वच्छाग्राहियों को किया जायेगा सम्मानित: डीएम | New India Times

अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

2 अक्टूबर 2022 को स्वच्छाग्राहियों को किया जायेगा सम्मानित: डीएम | New India Times

जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट सभागार में 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों निर्देश दिये कि 02 अक्टूबर को फैलेग कोड के अन्तर्गत झण्डारोहण करें और उक्त फैलेग कोड का विशेष ध्यान रखा जाये। नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिये कि क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई करायें।
श्री खरे ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि इस 02 अक्टूबर को स्वच्छाग्राहियों को सम्मानित किया जायेगा। स्वच्छाग्राही द्वारा सरकारी कार्यालय, स्कूल, सार्वजनिक स्थान एवं विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई की जाती है और वे महात्मा गांधी जी के सपनों को साकार करते हैं। 02 अक्टूबर को स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा अपने अपने क्षेत्र में प्रभात फेरी, कॉलेजों के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्रभात फेरी निकाली जायेगी, गणेशरा स्टेडियम में विभिन्न प्रकार के खेलकूद का आयोजन किया जायेगा।
स्कूलों एवं कॉलेजों में महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनियों का आयोजन किया जायेगा तथा बच्चों को उनके जीवन के बारे में बताते हुए लेखन, स्लोगन, पैन्टिंग, वाद विवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर आबकारी विभाग द्वारा नशे के विरूद्ध अभियान चालाया जायेगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानन्द पाण्डेय, ज्वांइट मजिस्टेट ध्रुव खादिया, पुलिस अधीक्षक नगर एमपी सिंह, डीएफओ रजनीकांत मित्तल, नगर मजिस्टेट सौरभ दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article