सोशल मीडिया के कारण पति-पत्नी का विवाद, परिवार परामर्श केंद्र में पत्नी ने लगाई गुहार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सोशल मीडिया के कारण पति-पत्नी का विवाद, परिवार परामर्श केंद्र में पत्नी ने लगाई गुहार | New India Times

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की साप्ताहिक बैठक में कुल 12 प्रकरण दर्ज किए गए जिसमें से परिवार परामर्श केंद्र अपने स्तर से मामलों पर निपटारे किए गए 1 माह पूर्व विवाहिता जोड़ा सोशल मीडिया के कारण वाद विवाद में पड़ा. मोबाइल पर मैसेज आने को लेकर पति पत्नी की नोक झोंक हुई और दोनों पति पत्नी अलग-अलग अपने अपने घर में रहने लगे. पत्नी द्वारा परामर्श केंद्र में गुहार लगाई, परामर्श केंद्र में पति को बुलाकर समझाइश दी गई साथ ही पति द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया पर जो मैसेज आते हैं हम दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ है दोनों को बैठाकर बात कराई गई दोनों को समझाइश दी गई. पति द्वारा अपनी सहमति देते हुए पत्नी को घर लेकर जाने के लिए राजी हुआ पत्नी को समझाइश देकर सद्भावपूर्वक जीवन यापन करने की सलाह दी, आगे की जिंदगी के लिए अपने पति को लेकर जाना चाहता हूं और आने वाले समय में कभी भी सोशल मीडिया सहित अन्य किसी भी कारण हमारा वाद विवाद नहीं होगा यह वचन पति द्वारा दिया गया. साथ ही अन्य चार प्रकरणों में भी समझौता सफल हुआ अन्य तीन मामलों पर पक्षकारों के बीच सहमति नहीं बनने पर न्यायालय जाने के लिए सलाह दी गई साथ ही अन्य मामलों में आने वाले सप्ताह का समय दिया गया. अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा आहुति शर्मा द्वारा समझौता कराया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.