नेत्र शिविर में नेत्रों के परीक्षण कर वितरित किये गये आंखों के चश्मे, मोतियाबिंद के मिले 23 नए केस | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नेत्र शिविर में नेत्रों के परीक्षण कर वितरित किये गये आंखों के चश्मे, मोतियाबिंद के मिले 23 नए केस | New India Times

कॉर्निया अन्धत्व मुक्त भारत अभियान CAMBA तथा राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया है।

संस्था सक्षम जो सभी 21 प्रकार की दिव्यांगता के लिए कार्यरत रास्ट्रीय संगठन है जो हर वर्ष 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक नेत्र दान तथा कार्निया अंधत्व मुक्त भारत अभियान का पखवाड़ा मना कर नेत्रों से सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित करता है।

मेघनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर का आयोजन हुआ।
ब्लॉक स्तर हुए शिविर में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डाक्टर विनोद नायक ने जानकारी दी शिविर में 60 ओपीडी हुई परीक्षण में 23 केस मोतियाबिंद के मिले जिनमें से 20 केस जीवनज्योति नेत्र चिकित्सालय तथा 3 केस को जिला नेत्र चिकित्सालय भेजा जाकर उनके ऑपरेशन सुनिस्चित किये गए।

इसी क्रम में परीक्षण के दौरान आवश्यक 16 जनों को चश्मे प्रदान किये गए।
ब्लॉक स्तरीय शिविर के कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी एम ओ श्री विनोद नायक नेत्र सहायक श्री कैलाश मुणिया तथा संस्था सक्षम के प्रांतीय सचिव राजेन्द्र श्रीवास्तव नीरज की उपस्थिति रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.