भारत सेवा न्यास द्वारा कैंप लगाकर श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवा एवं यातायात की दी गई जानकारी | New India Times

अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

भारत सेवा न्यास द्वारा कैंप लगाकर श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवा एवं यातायात की दी गई जानकारी | New India Times

भारत सेवा न्यास ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर देश विदेश से ब्रज क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मथुरा जंक्शन रोड पर स्थित हनुमान जी के मंदिर पर जल सेवा का आयोजन किया और श्रद्धालुओं का चंदन लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र पाण्डव ने बताया कि भारत सेवा न्यास विगत पिछले 5 वर्षों से इस प्रकार के आयोजन अपने प्रकल्प ब्रज उत्थान के माध्यम से ब्रज क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए समय-समय पर करता रहता है। श्री पाण्डव ने बताया कि लाखों लोग रेलों के माध्यम से मथुरा आते हैं। इस मौके पर तमाम श्रद्धालुओं को परेशानी होती है, उन परेशानियों का शासन प्रशासन के माध्यम से न्यास ने उनका सहयोग कर उनकी परेशानी दूर करने का कार्य किया। श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवा भी उपलब्ध कराई तथा यातायात संबंधी होने वाली असुविधा को अपनी टीम के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया।

इस पूरे आयोजन में भारत सेवा न्यास के संरक्षक योगेंद्र चौधरी, प्रदेश सयोजक रूस्तम लोधी, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णु सोलंकी, प्रदेश सह सयोजक विजय चौधरी, सतीश चौधरी, सुनील चौधरी प्रदेश सचिव, संजीव चौधरी महामंत्री, नरेन्द्र चौधरी, पुष्पेन्द्र गौतम, नेम सिंह, चंद्र मोहन भारद्वाज, गुरूदत्त चौधरी, संजीव चौधरी, नरेंद्र चौधरी, हरीश शर्मा, नेम कृष्ण पांडव, अदित्य चौधरी लीनकृष्ण, गजराज सिंह, यदुराज सिंह, युवराज सिंह, पुनीत सिंह, हरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article