पत्नी ने कमरे में पति के शव को गाड़ा, जांच में जुटी पुलिस | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पत्नी ने कमरे में पति के शव को गाड़ा, जांच में जुटी पुलिस | New India Times

थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव कमरिया में एक पत्नी ने अपने पति के शव को कमरे में गाड़ दिया और 4 दिन से अपने बच्चों के साथ उसी में रहती रही लेकिन ग्रामीणों को शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को मकान के गड्ढे में से निकाला. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम गोविंद सिंह 30 वर्ष है. वहीं परिजनों ने पत्नी पर हत्या करके गड्ढे में डालने का आरोप लगाया है. मृतक की पत्नी शिल्पी का कहना है कि उसके पति गोविंद ने फांसी लगा ली थी उसके बाद उसने पति के शव को उतारा और कमरे में गाड़ दिया. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

मस्सा सिंह क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ने बताया कि थाना गढ़िया क्षेत्र के गांव खमरिया में एक घर से बदबू आने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में गड्ढे से युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूछताछ में पत्नी ने बताया कि हमारा झगड़ा हुआ था और पति ने फांसी लगा ली थी. मैं इनको गड्ढे में गाड़ दिया था. तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article