रक्षाबंधन: बहन ने बांधी भाई की कलाई पर विश्वास की डोर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

रक्षाबंधन: बहन ने बांधी भाई की कलाई पर विश्वास की डोर | New India Times

इंडियन कल्चर में बरसों से रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है इसी कड़ी में जुन्नारदेव विकासखंड में अधिक उत्साह पूर्वक रक्षाबंधन विश्वास की डोर का पर्व मनाया जा रहा है. ऐसा माना जाता है कि रक्षाबंधन पर्व पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर यह पर्व मनाई जाती है साथ ही पूजन अर्चन किया जाता है और मिठाई खिलाकर भाई बहन के इस प्यार के पर्व को उत्साह पूर्वक मनाया जाता है और इस विश्वास की डोर के उपलक्ष में भाई अपनी बहन को उपहार स्वरूप देता है सुहागन महिला अपने ससुराल से मायके आकर अपने भाई को रक्षाबंधन के इस पर्व पर राखी बांधने आती है. यह एक भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक है वर्षों से आ रही परंपरा जो कि हर वर्ष रक्षाबंधन पर्व के रूप में भाई बहन का अटूट रिश्ता माने जाने वाला त्यौहार कहलाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article