आद्य गौड़ बावीसा समाज ने श्रावणी कर्म के दौरान राष्ट्रध्वज तिरंगा वितरित कर हर घर तिरंगा लगाने की ली शपथ | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ,धार (मप्र), NIT:

आद्य गौड़ बावीसा समाज ने श्रावणी कर्म के दौरान राष्ट्रध्वज तिरंगा वितरित कर हर घर तिरंगा लगाने की ली शपथ | New India Times

श्रावणी व्रत पूर्णिमा के शुभावसर पर आद्य गौड़ बावीसा समाज शाखा धार द्वारा श्रावणी कर्म का आयोजन धर्मशाला भवन में किया गया। जिसमें 60 से अधिक बालक से लेकर वरिष्ठ जन उपस्थित थे। आचार्य पंडित जितेंद्र जोशी द्वारा अनुष्ठान पूर्वक शुद्धिकरण उपरांत सभी विप्रवरों को अभिमंत्रित जनेऊ धारण करवाया गया। स्वतंत्रता का 75 वां वर्ष होने के कारण समाज भवन को तिरंगे के रंग में सजाया गया था, स्वराज अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सभी उपस्थिति स्वजनों को राष्ट्रध्वज तिरंगा वितरित किया गया और हर घर तिरंगा लगाने की शपथ मंत्रोच्चार के द्वारा ली गई।
सभी विप्रवरों के लिए फलाहार की व्यवस्था श्रीमती ब्रह्मा देवी वैद्य द्वारा की गई। आयोजन पूर्ण होने के पश्चात बावीसा ब्राह्मण समाज द्वारा तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। इस अवसर पर समाज के अनिल जी पुजारी, अनिल व्यास, दिलीप पांडेय, गोपाल शर्मा, अध्यक्ष सुनील गोटू शुक्ला, सचिव अभिषेक वैद्य, अविनाश दुबे, गिरीश दुबे, अर्पित पुजारी, विश्वनाथ दुबे, नवीन जोशी, महेंद्र जोशी आदि उपस्थित थे।

उक्त जानकारी स्वराज अमृत महोत्सव समिति के मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी द्वारा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article