रक्षाबंधन पर्व के निमित्त आर्ट ऑफ लिविंग का सत्संग 11 अगस्त 2022 को राजस्थानी भवन में, पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता अर्चना चिटनीस जी का किया जाएगा अभिनंदन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

रक्षाबंधन पर्व के निमित्त आर्ट ऑफ लिविंग का सत्संग 11 अगस्त 2022 को राजस्थानी भवन में, पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता अर्चना चिटनीस जी का किया जाएगा अभिनंदन | New India Times

आर्ट ऑफ लिविंग का सत्संग आज गुरुवार रात्रि 9:00 बजे इंदिरा कॉलोनी स्थित राजस्थानी भवन के सभागृह में रात्रि 9:00 बजे से आयोजित किया गया है। संस्था के केंद्र प्रमुख और प्रशिक्षक संतोष देवताले(अधिवक्ता) एवं संस्था सदस्य मुकेश शाह ने बताया कि आज के सत्संग में संस्था की ओर से पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता दीदी अर्चना चिटनिस का रक्षाबंधन पर्व के निमित्त अभिनंदन होगा। आज के सत्संग में संस्था से जुड़े भरत रावल, सी ए भरत श्रॉफ, विपिन जैन, विजय मेहता, राजरानी मेहता, और राखी मिश्रा ईश्वरीय आराधना एवं जीवन दर्शन पर आधारित मनमोहक भजन एवं गीतों की प्रस्तुति देंगे। साधकों को गुरुवाणी में ध्यान क्रिया भी कराई जाएगी। संस्था से जुड़े योगेश श्रॉफ, लक्ष्मण मित्तल, अमित मिश्रा, संभाजी सागरे ने समस्त संस्था सदस्यों व नगर वासियों से आज के इस विशेष सत्संग में उपस्थिति का आग्रह किया है।

By nit