ग्वालियर पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता दिवस पर आमजन को तिरंगा झंडा लगाने के लिये किया जागरूक | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता दिवस पर आमजन को तिरंगा झंडा लगाने के लिये किया जागरूक | New India Times

देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार द्वारा मनाये जा रहे ‘‘अमृत महोत्सव’’ के तहत चलाये जा रहे ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के दौरान आज अति0 पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन श्री डी. श्रीनिवास वर्मा, भापुसे के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी, भापुसे के मार्गदर्शन में ग्वालियर पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा एवं हेलमेट जारूकता रैली का शुभारंभ प्रातः 09ः00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से कर समापन फूलबाग मैदान पर एक समारोह आयोजित कर किया गया। इस तिरंगा बाइक रैली का नेतृत्व एडीजी ग्वालियर जोन एवं एसपी ग्वालियर द्वारा स्वयं रैली के साथ बाइक चलाकर किया गया। इस तिरंगा यात्रा में ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आर्मी व एयरफोर्स के अधिकारियों तथा एनसीसी केडेट्स ने भी हिस्सा लिया।

ग्वालियर पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता दिवस पर आमजन को तिरंगा झंडा लगाने के लिये किया जागरूक | New India Times

ग्वालियर पुलिस द्वारा आज ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत बाईक रैली का आयोजन किया गया। उक्त बाइक रैली ने पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर सिटी सेंटर, माधौगंज, चेतकपुरी, अचलेश्वर चौराहा, मेडिकल चौराहा, मांडरे की माता, कस्तूरबा चौराहा, के.आर.जी. महाविद्यालय, पदमा तिराहा, रॉक्सी पुल, स्काउट गेट, महाराज बाड़ा, गश्त का ताजिया, राम मंदिर चौराहा, ऊंट पुल, इंदरगंज चौराहा, नदी गेट तिराहा, डी.डी. मॉल होते हुए फूलबाग तक का सफर तय किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन से अपने घर, दुकान, व्यापारिक संस्थानों आदि पर झंडा लगाने की अपील की साथ ही आजादी के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की समझाइश भी दी। उक्त तिरंगा यात्रा में पुलिस, आर्मी, एयरफोर्स एवं एनसीसी कैडेट्स सहित 150 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के समापन स्थल फूलबाग पर ग्वालियर पुलिस द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर बाइक रैली में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बधाई दी। तदोपरांत एडीजी ग्वालियर एवं एसपी ग्वालियर द्वारा बाइक रैली में हिस्सा लेने वाले भारतीय सेना के कर्नल श्री अरिंदम मजूमदार, भारतीय वायुसेना के कोर्पोरल श्री ए.एस. तोमर एवं एनसीसी कैडेट्स को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

ग्वालियर पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता दिवस पर आमजन को तिरंगा झंडा लगाने के लिये किया जागरूक | New India Times

इस मौके पर एडीजी ग्वालियर ने उपस्थित सभी से कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन मंे तिरंगे की आन-बान और शान को बनाये रखना एवं उनके दिल में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। इस अवसर पर एसपी ग्वालियर ने कहा कि यह तिरंगा झंडा हमारे देश की एकता, अखण्डता एवं सम्प्रभुता का प्रतीक है और इसे बनाये रखना हम सभी भारतवासियों का कर्तव्य है। पुलिस की इस रैली का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने के साथ-साथ दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करना भी था। ग्वालियर पुलिस द्वारा ‘‘हर घर झंडा अभियान’’ के तहत प्रतिदिन जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में तरह-तरह के आयोजन कराये जा रहे है।

इस बाइक रैली में एडीजी ग्वालियर एवं एसपी ग्वालियर के साथ एएसपी शहर-मध्य/यातायात श्री अभिनव चौकसे,भापुसे, एएसपी शहर-पश्चिम श्री गजेन्द्र वर्धमान, सीएसपी मुरार श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे, सीएसपी महाराजपुरा श्री रवि भदौरिया, सीएसपी ग्वालियर श्री प्रमोद शाक्य, डीएसपी यातायात श्री नरेशबाबू अन्नोटिया, श्री विक्रम कनपुरिया, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर श्री रणजीत सिंह तथा आर्मी, एयरफोर्स, एनसीसी कैडेट्स, पुलिस के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.