गुमशुदा युवक की कुएं में मिली लाश | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

गुमशुदा युवक की कुएं में मिली लाश | New India Times

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जुन्नारदेव थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बोर्री खुर्द निवासी सजन लाल यादव जो की 1 अगस्त 2022 को निकला था परिजनों से 3 दिनों तक नहीं मिलने पर परिजनों द्वारा पुलिस चौकी अंमबाड़ा में 4 अगस्त को गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसका शव ग्राम नौलखापा के एक कुएं में दिखाई दिया जिसके बाद हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकाला, मृतक की पहचान सजन लाल यादव पिता पूजन यादव निवासी वार्ड क्रमांक 9 ग्राम पंचायत नौलखापा के रूप में हुई. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा. मामले के संदर्भ में चौकी प्रभारी ने बताया कि ग्राम पंचायत नौलखा का समतल कुआं जोकि जमीन से लगा हुआ था कुआं नहीं दिखने के कारण कुएं में जा गिरा जिससे कुआं में डूबने से मौत हो गई. मामले की जांच थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी शरद मालवीय एसआई भद्दू सिंह मरावी द्वारा की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.