अंकुर अभियान एवं पंचज अभियान अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य न्यायाधीशगणों ने रोपित किये पौधे | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अंकुर अभियान एवं पंचज अभियान अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य न्यायाधीशगणों ने रोपित किये पौधे | New India Times

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार न्यायपालिका, जिला प्रशासन एवं नगर निगम बुरहानपुर के समन्वय से जिला न्यायालय के सामने बिटिया रोड पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश बुरहानपुर श्री अतुल्य सराफ, कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह, एस पी बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढा, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री तपेश कुमार दुबे, सचिव/जिला न्यायाधीश श्री आशुतोष शुक्ल, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री राकेश कुमार पाटीदार, अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, नगर निगम आयुक्त श्री एस.के.सिंह सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगणों ने पौधें रोपित किये।
इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अतुल्य सराफ ने बताया कि पर्यावरण को संरक्षित किये जाने के उद्देश्य से पौधारोपण किया जाना जरूरी है। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि बुरहानपुर जिले में बड़ी संख्या में पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण कर उक्त पौधों की देखरेख, संरक्षित व संवर्धन किये जाने की अपील की। प्रकृति/पर्यावरण के संरक्षण हेतु अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण कार्यक्रम पंच ज अभियान के अंतर्गत तारफेंसिंग से घिरे सुरक्षित स्थानों पर आंवला, नीम, बहेड़ा, रीठा, सागौन, चिरौल, करंज आदि पौधों का रोपण किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.