छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में किया पुतला दहन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में किया पुतला दहन | New India Times

मध्यप्रदेश में निष्पक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के गेट पर एनएसयूआई आईटी सेल के पूर्व प्रदेश समन्वयक अक्षय तोमर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन किया। इस मौके पर एनएसयूआई मेडिकल विंग के रवि परमार ने शिवराज सरकार को डरपोक बताते हुए कहा कि शिवराज सरकार छात्र संघ चुनाव में भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की हार के डर से मध्यप्रदेश में निष्पक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव नहीं करवा रही हैं।
रवि परमार ने कहा कि निष्पक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव नहीं होने की वजह से प्रदेश में छात्रों के अधिकारों का हनन हो रहा है शिवराज सरकार छात्र छात्राओं की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है एनएसयूआई ने आज प्रदेश भर में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है और आगे भी एनएसयूआई चरणबद्ध आंदोलन करेंगी।
अक्षय तोमर ने कहा कि एनएसयूआई ने मध्यप्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के निर्देश पर निष्पक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर छात्र संघ चुनाव जल्द से जल्द करवाने की मांग की।
इस मौके पर अक्षय तोमर आशीष शर्मा‌ विकास ठाकुर नीरज बारेवा प्रतीक यादव अरुण राजपूत भव्य सक्सेना गगन सिंह राजवीर सिंह वंश कनोजिया देव अवस्थी और सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article