पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ अभ्रद व्यवहार करते हुए उनकी दो पहिया वाहन में तोड़-फोड़ करने के संबंध में तिरला थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया.
उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि विकासखण्ड तिरला जिला धार अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सतीपुरा का भवन स्थित हैं, जिस पर खेमला पिता गोबरिया निवासी सतीपुरा द्वारा पूर्व से ही कब्जा कर अपना निवास एवं सामग्री भंडार कर रखी थी, जिसे कई बार हमारे द्वारा कार्यवाही कर खाली करवाया एवं स्वास्थ्य सेवायें सुचारू संपन्न करवाई गई, परंतु इनके द्वारा बार-बार ताले तोड़कर एवं कर्मचारियों को डरा धमकाकर कर्मचारियों को भगा दिया जाता रहा हैं। इस संबंध में पूर्व में भी विभाग को एवं स्थानीय पुलिस थाने पर आवेदन दिया गया था।
महोदय दिनांक 01.08.2022 को ग्राम सतीपुरा में पटवारी श्री आशिष भुरिया एवं क्षेत्रीय ए. एन.एम. श्रीमति संतोष परमार, सी.एच.ओ कु. पायल चौहान के साथ भवन के अतिक्रमण से मुक्त करवाने के लिये गये थे, तत्पश्चात आज दिनांक 02.08.2022 को पुनः ए.एन.एम. श्रीमति संतोष परमार एवं सी.एच.ओ. कु पायल चौहान स्वास्थ्य संस्था दस्तक अभियान एवं कोविड 19 वेक्सीनेशन अभियान की प्रारंभिक तैयारी हेतु केन्द्र पर गये थें, उनके द्वारा वही मुझे मोबाईल फोन पर बताया गया कि अतिक्रमणकारी खेमला पिता गबरिया ने हमारे साथ अभ्रद व्यवहार किया एवं मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी गई। मेरे द्वारा तत्काल विभाग एवं प्रशासन को अवगत कराया एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु मार्गदर्शन माँगा गया हैं। अतः आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित: विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तिरला जिला धार.
