अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

मांट विधानसभा क्षेत्र के गांव गजू में पंचायत भवन के शिलान्यास के अवसर पर महिला सशक्तिकरण की झलक दिखाई दी। विधायक राजेश चौधरी की पत्नी एवं नौहझील की ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी, डीपीआरओ किरन चौधरी एवं राया ब्लाक प्रमुख चंचल चौधरी ने संयुक्त रुप मौजूद रहकर पंचायत भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी ने कहा वह आज भाईचारे की मिसाल कायम कर इस गांव में अपना वादा पूरा करने आई हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत भवन स्थल को लेकर गांव में विवाद की स्थिति थी, जिसे विधायक राजेश चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों से सामंजस्य के तहत निपटाया।आज उन्हें अपना वादा पूरा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। सर्वाधिक खुशी इस बात की है कि आज तीन महिलाओं के द्वारा इस पुण्य कार्य का शिलान्यास किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक गांव में पंचायत घर आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होंगे। आम जनमानस को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। पंचायत घर में लगे कंप्यूटर ग्रामीणों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। ब्लाक प्रमुख राया चंचल चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत सचिवालय ग्रामीण विकास की धुरी बनेंगे, पंचायतें अब डिजिटल होंगी। इस अवसर पर बीडीओ रमेश चंद शर्मा, एडीओ नवेश कुमार, अवर अभियंता राजपाल, सचिव चोखे लाल उपाध्याय, बलवीर सिंह, राजपाल नेताजी, जगबीर सिंह, कुंवर जी फौजी, धर्मवीर सिंह, यतेंद्र प्रधान, नितेश कुमार, पवन चौधरी, रामजीलाल पंडित आदि मौजूद रहे।
