कमजोर वर्ग की बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं क्षमता विकास के प्रशिक्षण शिविर का पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा किया गया समापन | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT

कमजोर वर्ग की बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं क्षमता विकास के प्रशिक्षण शिविर का पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा किया गया समापन | New India Times

शक्ती से सुरक्षा तथा सामर्थ्य की ओर, इस वाक्यांश पर आधारित 15 दिवसीय सशक्तिकरण शिविर मिसरोद एवं बागसेवनिया तथा होशंगाबाद रोड क्षेत्र की बस्तियों में रहने वाली कमजोर वर्ग की किशोरी बालिकाओं हेतु सशक्तिकरण शिविर भोपाल पुलिस द्वारा उदय समाजिक संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें 15 दिवस तक किशोरी बालिकाओं को जो 12 साल से लेकर 18 साल तक आयु वर्ग की कमजोर तबके की बालिकाएं हैं उनको आत्म संवर्धन एवं क्षमता विकास तथा सुरक्षा, आत्म सुरक्षा से सम्बंधित विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया, उन्हे कैरियर काउंसलिंग की गई तथा पुलिस बल में एवं अन्य यूनिफॉर्म फोर्सेस में तथा अन्य सर्विसेस में किस तरह से अपना कैरियर बनाने हेतु आत्म नियंत्रित व आत्म निर्भर रहे एवं अपना प्रोफेशन चुन सकें । इन सब आधारो पर उनको प्रशिक्षण दिया गया। ऐसी बालिकाओं को जो ऐसी बस्तियों मे रह्ते हुए कई बार घरेलू हिंसाओ या यौन शोषण का शिकार होती हैं। उन्हे गुड टच, बेड टच के बारे मे बताया गया एव्ं अपने आप को सक्षम व शक्तिवान बनाने के लिए तथा सामर्थ्य विकसित करने के लिए किस प्रकार वे अपना आत्म निर्माण करें इस सम्बन्ध मे भी प्रशिक्षण दिया गया।

कमजोर वर्ग की बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं क्षमता विकास के प्रशिक्षण शिविर का पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा किया गया समापन | New India Times

पुलिस आयुक्त भोपाल श्री मकरंद देऊस्कर ने 15 दिवसीय प्रशिक्षण समापन के अवसर पर कहा कि जिस तरह का आत्म विश्वास प्रशिक्षण के बाद इन बालिकाओं मे आया है, निश्चित ही वे अपने समुदाय में अपनी बस्ती मे एक चेंज एजेंट के रूप में कार्य करेंगी। खुद भी घरेलू हिंसा, यौन शोषण की शिकार नही होगी और अपने आसपास घरेलू हिंसा एवं यौन शोषण होने भी नही देगी। इसके साथ साथ ही इन बालिकाओं को जो आगे बढने की प्रेरणा विभिन्न पुलिस प्रशिक्षको द्वारा तथा अन्य विद्वानों व्यक्तियों द्वारा आकर प्रदान की गई उसका लाभ लेकर के वे अपने जीवन मे और स्वालंबन बढ़ाने मे अपने परिवार को सशक्त व सजग बनाने मे आगे अपनी अच्छी भूमिका भी निभा पायेगी, ऐसा पूरा विश्वास है। ऐसी बालिकाओं को प्रशिक्षण का लाभ उनको आगे जब वे पुलिस की भर्ती या अन्य नौकरियां तलासने जायेंगी तो वहां पर भी इसका लाभ उन्हे प्राप्त होगा।

इस आयोजन को प्रभावी बनाने के लिए उदय संस्था जो एक समाजिक संस्था है उसने इन बस्तियो मे लगातार कार्य करके किशोरी बालिकाओं को और महिलाओं को समूह मे जोड़कर उनके संवर्धन के लिए कार्य किया है । इसी के अन्तर्गत सामुदायिक पुलिसिंग प्रणाली के अन्तर्गत पुलिस ने भी इस संस्था के साथ मिलकर सामुदायिक पुलिस प्रणाली को आगे बढाया है । ऊर्जा हेल्प डेस्क के मध्यम से शक्ती समितियों मे महिलाओं को जोड़ा है और आगे इन किशोरी बालिकाओं का समूह विकसित किया है, जो नगर रक्षा समिति मे भी अपना योगदान देंगी और साथ मे इन बालिकाओं को एक चेंज एजेंट के रूप में महिला सशक्तिकरण मे आगे लाने मे अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगी।

इस आयोजन मे उदय संस्था के साथ नगरीय पुलिस भोपाल ने विशेष योगदान दिया है। उल्लेखनीय है कि सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र विशिष्ट कार्य किये जा रहे हैं, जिसके अन्तर्गत आयुक्त महोदय द्वारा महिला सशक्तिकरण मे सामुदायिक पुलिसिंग का प्रयोग कर बस्तियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और इसी के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम मे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री विनीत कपूर, पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्रीमती श्रद्धा तिवारी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती ऋचा चौबे, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राजेश सिंह भदौरिया एवं अन्य अढ़िकारी मौजूद रहे। इस शिविर मे स्पोर्ट सामग्री एवं अन्य सुविधाएँ भी बालिकाओ को प्रदान की गई एवं उदय समाजिक संस्था द्वारा भी बालिकाओं को प्रशिक्षित करने मे विशेष मदद की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article