NH 80 की मरम्मत कराने वाले ठेकेदार बन गए विधायक, NH 80 के किनारे रहने वाले अजय मंडल बन गए एमपी, फिर भी सड़कों की स्थिति बद से बदतर | New India Times

अतीश दीपंकर ,भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

NH 80 की मरम्मत कराने वाले ठेकेदार बन गए विधायक, NH 80 के किनारे रहने वाले अजय मंडल बन गए एमपी, फिर भी सड़कों की स्थिति बद से बदतर | New India Times

नेशनल हाईवे पर अनेक खतरनाक गड्ढे हैं, इन गड्ढों में पानी भरा हुआ है. यह देख कर लोग पैदल चलने से भी डरते हैं. जान हथेली पर लेकर एनएच पर लोग चलते हैं. आए दिन हमेशा घटना- दुर्घटना होती रहती है. कभी-कभी तो कई दिनों तक रोड जाम लगा रहता है. कई मरीज अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के पहले ही एनएच पर ही दम तोड़ देते हैं, कई प्रसूति महिलाओं का बच्चे एंबुलेंस में ही हो जाता है. लोग अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच नहीं पाते जाम के कारण…!
पुलिस प्रशासन इन जाम को छुड़ाने में निकम्मी साबित होती है। इसे लेकर आम लोगों में आक्रोश भरा हुआ है जो कभी भी फुट सकता है। स्थानीय लोग सोशल मीडिया में जनप्रतिनिधियों को थु -थु कर रहे हैं..

NH 80 की मरम्मत कराने वाले ठेकेदार बन गए विधायक, NH 80 के किनारे रहने वाले अजय मंडल बन गए एमपी, फिर भी सड़कों की स्थिति बद से बदतर | New India Times

बिहार में मानसून का प्रकोप जारी है। इस कड़ी में अगर इलाकाई समस्या पर गौर करें तो भागलपुर से कहलगाँव और आगे पीरपैंती तक का एनएच 80 पिछले 20 वर्षों से जख्मी हुआ पड़ा है। इलाके के एमएलए और एमपी भी आम जनता को भरोसा देते थक गए हैं। कल तक एनएच 80 की मरम्मती कराने वाले ठेकेदार पवन यादव आज कहलगाँव के बीजेपी एमएलए हैं। एनएच 80 के किनारे रहने वाले अजय कुमार आज जेडीयू से एमपी हैं। दोनों की तरफ से सदन में समस्या को रखा भी गया, लेकिन आज भी एनएच 80 की दयनीय दशा जस की तस बनी हुई है। भागलपुर से कहलगांव एनएच 80 की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। जर्जर और खराब सड़क की बजह से हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। घटना- दुर्घटना होती रहती है। यहां के सड़क में अनेक गड्ढे हैं । गड्ढों में पानी भरा हुआ है । समझ में नहीं आ रहा है कि सड़क में गड्ढे है या गड्ढों में सड़क है। सड़कों पर जैसे तलाब नुमा दिख रहा है । पिछले दिनों इन गड्ढों में मछलियां भी देखी गई थी। बाद में फिर कोयला गाड़ी गिर गया। इन तलाब नुमा NH80 को देखकर लोग भय खा जाते हैं, फिर लोग सड़कों में कैसे चलेंगे ? जो लोग चलते भी हैं तो वह लोग जान हथेली पर लेकर एनएच पर चलते हैं।

सोशल मीडिया में यहां की जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगों का आक्रोश भरा हुआ है ,जो हमेशा बीच – बीचमें उबल कर आता रहता है । इन जनप्रतिनिधियों को लोग थु -थु करते हैं और अनेक उप नाम दे चुके हैं।

एनएच के जर्जर के कारण कई लोग अस्पताल जाने के पहले ही दम तोड़ देते हैं । प्रसूति महिलाओं का एंबुलेंस में ही बच्चे हो जाते हैं । लोग अपने स्थान तक पहुंच नहीं पाते हैं। बताया जा रहा है कि जाम तो ऐसा रहता है कि कभी-कभी कई दिनों तक रोड जाम रहता है। पुलिस- प्रशासन इन जाम को छुड़ाने में निकम्मी साबित हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क की बजह से बच्चों को स्कूल नही पहंचा पाते हैं। यहां के लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलते हैं।

भागलपुर सासंद अजय कुमार ने पिछले चुनाव में वादा किया था कि चुनाव जीतने के 90 दिनों के अंदर एनएच 80 को बना देंगे। लेकिन तीन साल हो गया सड़क का निर्माण नही हो सका। खानापूर्ति के लिए सिर्फ पिचिंग कर दिया जाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.