डीएम की अध्यक्षता में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए हुई समीक्षा बैठक, डीएम ने सभी विभागों को बांटी जिम्मेदारी | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डीएम की अध्यक्षता में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए हुई समीक्षा बैठक, डीएम ने सभी विभागों को बांटी जिम्मेदारी | New India Times

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्भावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए विभागवार आवश्यक निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुये कहा कि आवश्यक स्थलों पर वायरलेस सेट की स्थापना कर ली जाए। कैम्प में सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किये जायें। महिलाओं की विशेष सुरक्षा हेतु महिला गार्ड (होमगार्ड, पी०आर०डी० आदि) की नियमित पालीवार (24ग7) ड्यूटी लगाई जाये। पुलिस विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि 1 वायरलेस तहसील कलान में स्थापित है, आवश्यकता पड़ने पर और स्थानों पर वायरलेस स्थापित कर दिये जायेंगे।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि बाढ़ चौकियों पर अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी की सूची व दवाईयों की सूची, व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। राहत कैम्प में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों, गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण तथा पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाईयों, 108, 102 एम्बुलेन्स एवं 24 घंटे डाक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी।

पशुओं के लिए चारा, स्वच्छ पेयजल एवं पशुओं में होने वाली बीमारी खुरपका मुंहपका आदि की रोकथाम हेतु टीकाकरण एवं आवश्यक दवाओं आदि की व्यवस्था की जायेगी।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हैण्डपम्प की लोकेशन चिन्हित करते हुए खराब हैण्डपम्पों को ससमय रिपेयर कर लिया जाए.

जनपद में गंगा नदी, राम गंगा नदी, गर्रा नदी, खन्नौत, बहगुल नदी पर बाढ़ कार्यों की संक्षिप्त टिप्पणी मानचित्र सहित विवरण जनपद स्तरीय आपदा कार्यालय में 3 दिवस के अन्दर उपलब्ध करा दिया जाए.

नगर पलिका परिषद द्वारा बाढ़ के समय से पूर्व शहरी क्षेत्र के नालों की सफाई हेतु व्यवस्था, उपाय किये जायेंगे। जिला प्रबन्धन दूर संचार निगम द्वारा जनपद की समस्त टेलीफोन लाइनों को ठीक कराना, प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित समस्त कार्यालयों व अन्य स्थानों के दूरभाष लाइन को ठीक कराया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.