मतदान के ही दिन युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस | New India Times

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ, भिंड (मप्र), NIT:

मतदान के ही दिन युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस | New India Times

मतदान के दिन एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, घटना आलमपुर थाना क्षेत्र के रूरई गांव में घटित हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार बिल्लू चौहान सुबह 3 बजे साथियों के साथ बाइक से खेत की ओर जा रहा था इसी दौरान तीन लोगों ने घेरकर उसे गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. गोली की आवाज जब ग्रामीणों ने सूनी तो दौड़ते हुए घटना स्थल पर पहुंचे और हत्या की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल सहित लहार एसडीओपी मौके पर पहुंचे जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर मामले में जांच पड़ताल शुरु कर दी है!

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राघवेंद्र उर्फ बिल्लू चौहान पुत्र मेघ सिंह चौहान उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम रुरई जो शुक्रवार- शनिवार की रात लगभग 3 बजे घर से खेतों की ओर निकला था, इसी बीच गांव में तीन लोगों ने घेरकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस फिलहाल इस हत्या को इस मामले से जोडक़र देख रही है वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए लहार अस्पताल भेज दिया साथ ही इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पंचायत में रिजर्व सीट है ऐसे में प्राथमिक तौर पर यह मामला चुनावी रंजिश को लेकर नहीं लग रहा है। दो परिवारों में 7 साल से रंजिश चली आ रही है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही और जांच के बाद ही मामला में कुछ स्पष्ट हो पायेगा: अवनीश बंसल, एसडीओपी लहार.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.