मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जहीरूद्दीन शेख ने नगरीय निकाय चुनाव में अपनी पार्टी के 15 वार्ड प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए अपने उम्मीदवारों की सूची प्रारूप (8) व ( 9) सहित निर्वाचन अधिकारी नगर पालिका बुरहानपुर को प्रेषित की है।

एआईएमआईएम ने वार्ड क्रमांक 02, 04, 12, 15, 18, 19, 21, 23, 24, 25, 29, 31, 32, 33, 39 से प्रत्याशियों को खड़ा किया है।
